फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाटक से विद्यार्थियों ने बताया गणित का महत्व

Tue, 26 Dec 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिक गणित मेले का आयोजन किया गया। इसमें पहली से नौवीं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने गणित विषय पर स्वयं रचित रचनाएं प्रस्तुत कीं। समापन दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा करवाई गई। जिसका मुख्य विषय मैथ्स इज एवरीवेयर रहा। इसमें रामानुजन के जीवन के प्रमुख घटनाएं नाटिका से प्रस्तुत की गईं। वहीं नुक्कड़ नाटक से गणित का महत्व बताया।
विज्ञापन

पहली व दूसरी के विद्यार्थियों के लिए मैथ ओ हॉप में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने गणित संबंधी विभिन्न प्रश्न हल कर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। तीसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए मैथ-ए-बाेला करवाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गणित के प्रश्न हल कर तंबोला खेला। वहीं छठी से नौवीं के विद्यार्थियाें के लिए अंत:सदन गणित प्रश्नोत्तरी करवाई गई। जिसमें अमलतास सदन ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या मनीषा सिंह ने प्रतिभागियों व विजेताओं को सम्मानित किया। स्कूल निदेशक रामनिवास गर्ग ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें