फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी से विद्यार्थियों का सड़कों पर उतरना सरकार की विफलता : वरुण

Wed, 26 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बरौली माजरा गांव में जानकारी देते अंबाला सांसद वरुण मुलाना। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। अंबाला सांसद वरुण मुलाना मंगलवार को बरौली माजरा गांव में पूर्व सरपंच गोलू के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
सांसद मुलाना ने कहा कि बसों के ठहराव की मांग को लेकर विद्यार्थियों का सड़कों पर उतरकर जाम लगाना सरकार की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद सरकारी बस बेड़े में पर्याप्त संख्या में नई बसें शामिल नहीं की गईं। इसका खामियाजा विद्यार्थियों और आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने के लिए बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय सरकारी बेड़े में जितनी बसें संचालित होती थीं, आज भी लगभग उतनी ही बसें चल रही हैं। सरकार को विद्यार्थियों की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर सांसद ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया जाना शर्मनाक है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के बजाय तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आर्यन गुर्जर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें