फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने किया राम-भरत मिलाप का मंचन

Sat, 17 Oct 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यालय में निपुण रामलीला का मंचन करते बच्चे। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला संधाय में निपुण रामलीला के तहत राम-भरत मिलाप का मंचन किया गया। मंचन में बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
अध्यापिका मुक्ता देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पारिवारिक संस्कारों, आपसी प्रेम और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय से दिखाया कि भरत के मन में अपने बड़े भाई राम के प्रति कितना प्रेम, सम्मान और समर्पण था। भरत का त्याग और भाई के प्रति अटूट प्रेम देखकर उपस्थित लोग भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन से विद्यार्थियों को परिवार में रिश्तों की मजबूती प्रेम, विश्वास और सम्मान का संदेश दिया गया। भाई-भाई के बीच आपसी सद्भाव और त्याग की भावना परिवार को मजबूत बनाती है। इस मौके पर अध्यापिका बबीता रानी, मंजू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें