टीआईएमटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। संस्थान
यमुनानगर। टीआईएमटी संस्थान में मंगलवार को प्रबंधन विभाग की ओर से अंतर-विभागीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीबीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा एमबीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को पांच चरणों में आयोजित किया गया।
पहले चरण ब्रांड वर्ल्ड में विभिन्न ब्रांडों से जुड़े इतिहास और पहचान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। दूसरे चरण सामान्य ज्ञान में कला, खेल, साहित्य, इतिहास, विज्ञान, भूगोल, संगीत, राजनीति और चिकित्सा जैसे विषयों से जुड़े प्रश्न शामिल थे। तीसरे चरण कॉरपोरेट करंट अफेयर्स में व्यवसाय, उद्योग जगत की ताजा खबरें, विलय-अधिग्रहण, नए उत्पाद और कॉरपोरेट निर्णयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। चौथे चरण मैनेजमेंट मंत्र में प्रबंधन से जुड़े तकनीकी, वैचारिक और मानव संसाधन कौशल से संबंधित प्रश्न रखे गए। पांचवें और अंतिम चरण ‘हू इज हू’ में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के अंत में प्राप्त अंकों के आधार पर टीम कॉरपोरेट कमांडर्स ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम इकनॉमिक ईगल्स दूसरे स्थान पर रही, जबकि टीम स्ट्रेटेजिक माइंड्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर संस्थान की निदेशक डॉ. वंदना मदान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। संवाद