फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 27 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देती छात्राएं। स्कूल
विज्ञापन
प्रतापनगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देवधर में अंतर विद्यालय प्रतिभा खोज कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में छछरौली एसडीएम रोहित कुमार मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में प्रताप नगर व छछरौली ब्लॉक के 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें नृत्य, गायन, भाषण, कविता, मेहंदी, रंगोली, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट इत्यादि कुल नौ प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि एसडीएम रोहित कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने से छात्राओं की प्रतिभा का विकास तो होता ही है। वहीं, आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। हमेशा हमें स्कूल में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनना चाहिए ताकि हम में विशेष गुण पैदा और एक अच्छे नागरिक के गुणों का विकास हो सके। संस्थान संस्थापक पद्मश्री ओम प्रकाश गांधी ने छात्राओं को आगे भी इसी तरह प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थान प्रधान चौधरी रामपाल नंबरदार ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी छात्राओं ने मुख्यातिथि को सलामी दी गई। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, बीरम भारती, अशोक कुमार, अनुज कुमार, रविंद्र सरपंच प्रो. कविता, प्रो. पिंकेश, भिवानी, प्रियंका, दीपा, नेहा , नीलम सहित अन्य उपस्थित रहे।

इस प्रकार रहे परिणाम

भाषण प्रतियोगिता में मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रतापनगर की कनिष्का प्रथम, गुर्जर कन्या विद्या मंदिर की प्रीति द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर की स्वाति तृतीय रही। कविता पाठ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला की साक्षी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन की दिव्या द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन की रज्जी तृतीय रही। गायन प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवघर रुकैय्या प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला की छवि द्वितीय और राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की मुस्कान तृतीय रही। इसी तरह समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन का दिव्या एंड ग्रुप ने पहला, भारतीय विद्या मंदिर देवघर का ऋषिका एंड ग्रुप ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला के खुशी एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया। एकल नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला की पायल पहले, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर वंशिका दूसरे और राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर की दिव्या तीसरे स्थान पर रही। रंगोली में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापनगर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला द्वितीय और गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवघर तृतीय रहा। वहीं, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवघर की ताशी प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारवन की सानिया द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवघर की हर्षल तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देती छात्राएं। स्कूल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें