फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे ने ट्रेनों की गति पर लगाई लगाम, 24 घंटे देरी से पहुंची पूजा स्पेशल

Thu, 27 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन। आर्काइव
विज्ञापन
जगाधरी। कोहरे का असर कम करने के लिए रेलवे के बंदोबस्त नाकाफी साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि फॉग सेफ्टी सिस्टम के बाद भी ट्रेनों घंटों की देरी से चल रही है। कोहरे के कारण छपरा से अमृतसर जाने वाली विशेष ट्रेन 24 घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन मंगलवार सुबह पहुंचनी थी, लेकिन यह 24 घंटे की देरी से बुधवार सुबह यमुनानगर जगाधरी से रवाना हुए। इसके अलावा आधा दर्जन गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चली। रेलवे का फाॅग सिक्योरिटी डिवाइस भी कोई काम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां यात्री घंटों ट्रेनों के इंतजार में बिताने पड़ रहे हैं, वहीं वे समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह शादियों का सीजन और लोगों का आना जाना लगा हुआ है। यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से जिले में काम करने वाले सैकड़ों प्रवासी श्रमिक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं, लेकिन ट्रेनों की देरी के कारण उनका शेड्यूल बिगड़ रहा है। लोग अपने काम के लिए समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिला, बच्चों व बुजुर्गों के साथ लंबा सफर करने वाले लोगों को हो रही है। दूर से आए यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर ही ठिठुरते हुए गाड़ी का इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां देरी से चलीं। इससे सबसे ज्यादा रात की और लंबे रूट की गाड़ियां प्रभावित रहीं हैं।

अगले दिन पहुंच पूजा स्पेशल



इस दौरान छपरा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 04607 निर्धारित से अगले दिन स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन मंगलवार को सुबह सात बजकर 21 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचनी थी। परंतु यह समय से 24 घंटे 19 मिनट की देरी से बुधवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पहुंची। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची। वहीं, कोलकाता से जम्मूतवी के लिए चली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटा 23 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 15011 चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने समय से एक घंटा लेट रही। वहीं, लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 12232 निर्धारित समय से करीब आधा घंटा की देरी से पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या दरभंगा से चलकर अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस चार घंटे 18 मिनट की देरी से चली। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा मेल एक घंटा 40 मिनट, गाड़ी संख्या 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटा की देरी से चली।
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से फाॅग सिक्योरिटी डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर रेलवे काम कर रहा है। इन दिनों में यह परेशानी आती है।
विज्ञापन


एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें