महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कार्यशाला के दौरान उपस्थित विद्यार्थी। संस्थान
- फोटो : 1
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग की ओर से एआई एजेंट विषय पर एक दिवसीय व्यावहारिक कार्यशाला लगाई गई। महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ. सीमा गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए एआई और नई तकनीकों से अपडेट रहना जरूरी है। इससे वे रोजगार की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार कर सकेंगे।
कार्यक्रम कंप्यूटर विभागाध्यक्ष प्रो. रणदीप के नेतृत्व में हुआ। कार्यशाला में टैक्कॉड प्राइवेट लिमिटेड से अमन शर्मा व एकमप्रीत मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता अमन शर्मा और एकमप्रीत ने विद्यार्थियों को एआई एजेंट की संरचना और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये बुद्धिमान प्रणालियां मानवीय निर्देशों का विश्लेषण कर निर्णय लेने और जटिल कार्यों को स्वचालित रूप से पूरा करने में सक्षम हैं। वक्ताओं ने जनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल और आरएजी जैसी उन्नत तकनीकों के व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी भी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने तकनीक से जुड़े सवाल पूछे। संवाद