साढौरा। डीएवी पब्लिक स्कूल ने रविवार को अनाज मंडी में आर्य युवा समाज के अध्यक्ष योगी सूरी के नेतृत्व में 100 कुंडीय हवन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है। स्वस्थ युवा ही समृद्ध समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि स्वस्थ और नशा मुक्त समाज बनाने में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय युवा समाज के अध्यक्ष योगी सूरी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों की ओर से नशामुक्त समाज बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुआ।