फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज की परंपराएं निभाएं विद्यार्थी : डॉ. सिंह

Sat, 14 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। डीएवी कॉलेज में महर्षि दयानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के अलावा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ. तेजबीर सिंह ने विद्यार्थियों से महर्षि दयानंद, आर्य समाज और डीएवी की परंपराओं को निर्बाध रूप से निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एनएसएस यूनिट के अधिकारी डॉ. दर्शन लाल एवं डॉ. योगेश सिंह मोहन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महर्षि दयानंद के जीवन और उनसे जुड़े घटनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एसके दुबे ने महर्षि दयानंद के शैक्षिक दृष्टिकोण और डीएवी संस्थाओं की समाज में भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. गुरमेज सिंह ने महर्षि दयानंद के सामाजिक सरोकार, आर्य समाज की स्थापना पर विस्तार से चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें