फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्रों को श्रम कानूनों के प्रति किया जागरूक

Sun, 17 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर विद्या​र्थियों को जानकारी देते वक्ता। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में श्रमिक दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कॉलेज की लीगल लिटरेसी सेल की ओर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को श्रमिकों के अधिकारों और श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलजीत सिंह ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. तिलकराज ने श्रम कानूनों, श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षित कार्य परिस्थितियों के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रमिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने आयोजन टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। समाज में हर प्रकार के कार्य का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे कार्य किसी भी प्रकार का हो। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने भी आयोजन को सराहनीय बताते हुए छात्रों में जागरूकता बढ़ाने वाले प्रयासों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. इकबाल सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. किरनपाल सिंह विर्क और प्रो. रॉबिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें