राजकीय विद्यालय जगाधरी में खुशी का इजतार करते विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
यमुनानगर। राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय में शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका मुंह मीठा कराया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद व परीक्षा प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि कला संकाय में समृद्धि वत्स ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में मानसी भोला ने 92.2 प्रतिशत, नॉन-मेडिकल संकाय में वंश सिंघल ने 92.6 प्रतिशत व मेडिकल संकाय में प्रगति बंसल ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर अध्यापक गुरविंद्र सिंह, नवीन, संजीव, अर्जुन, राजीव, अक्षय, सपना, मोनिका, रजनी, गायत्री, रचना, किरण, श्वेता, राकेश धीमान मौजूद रहे।