फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शैक्षणिक उपाधि पाकर खुशी से झूमे विद्यार्थी

Tue, 02 Dec 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विद्यार्थियों को डिग्री देते मुख्य अति​थि व अन्य। संस्थान - फोटो : शहर में दुकान पर खादी का वस्त्र खरीदते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में सोमवार को दीक्षांत समारोह करवाया गया। समारोह में शैक्षणिक सत्र पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधियां दी गईं। अपने वर्षों की मेहनत का परिणाम पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।
इस दौरान संस्थान के बीसीए, बीबीए, एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रम के 250 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण, अविस्मरणीय पल रहा।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि इंडिया, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अमेरिकाना रेस्टोरेंट के हेड आशीष निगम ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्धि की बधाई दी और कहा कि डिग्री प्राप्ति केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जीवन में नई जिम्मेदारियों, चुनौतियों और अवसरों की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और आजीवन सीखने की भावना को अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
संस्थान निदेशक डॉ. नरिंद्र राणा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड, अकादमिक गुणवत्ता, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना के साथ विकास व भविष्य की योजनाओं के बारे बताया।
विज्ञापन

उन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के प्रयासों को दिया। मुख्यातिथि आशीष निगम ने मंच से बीसीए, बीबीए, एमबीए एवं एमसीए पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं। बच्चों को उपाधि पाता देख अभिभावक भाव-विभोर हो गए। इस दौरान महाराजा अग्रसेन सभा की प्रबंधन से उपाध्यक्ष प्रवीन गोयल, महासचिव डॉ. अश्विनी गोयल, वित्त सचिव पवन गर्ग ने सभी को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें