फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने खेल मुुकाबलों में उत्साह से लिया हिस्सा

Fri, 20 Feb 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागियों के साथ मुख्य अति​थि व ​शिक्षक।  संस्थान - फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। कॅरिअर डिफेंस स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेलकूद गतिविधियां करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा व बाल कल्याण समिति से पूनम अग्रवाल मुख्यातिथि रहीं।
कार्यक्रम प्राचार्य माइकल डिसूजा और उप-प्राचार्य वरुण के नेतृत्व में हुआ। बाल कल्याण समिति सदस्य पूनम ने कहा हमारा देश खेलों के क्षेत्र में निरंतर स्थान बना रहा है। एक अच्छा खिलाड़ी खेल से अपना, देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकता है। खेल खिलाड़ियों को अनुशासन, धैर्य व परिश्रम करना सिखाता है। यह समझने में मदद करता है कि हारने के बाद वे अपनी कोशिशों को महत्व दें और आत्म-सम्मान बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने कहा सच्ची जीत खेल भावना में है। खेल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि खेल की प्रक्रिया का आनंद लेना और एक अच्छे इंसान के रूप में अपना व्यवहार दिखाना है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मिशन वात्सल्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

19जेएनडी26-पेगां गांव के पास ट्रेनिंग स्कूल सेंटर खोलने के लिए निकाली गई चारदीवारी। संवाद- फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें