फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विज्ञान सम्मेलन में सरकारी स्कूल के विद्यार्थी फिसड्डी

Mon, 26 Aug 2024 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाए जाने वाले विज्ञान सम्मेलन में एक बार फिर सरकारी स्कूल के विद्यार्थी फिसड्डी साबित हुए। सम्मेलन में पहले तीन विजेता निजी स्कूल से बने हैं। पहले भी सम्मेलन के विजेता निजी स्कूल से चुने गए थे। शिक्षा विभाग की ओर से करवाए जाने वाले इस सम्मेलन में उनके स्कूलों के ही विद्यार्थी सफल नहीं हो पा रहे। इस बार सम्मेलन में शहर के सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी को जिला विजेता चुना गया है।
यह सम्मेलन 23 अगस्त को शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में करवाया गया था। सम्मेलन में जिलेभर से कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सम्मेलन का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखा गया था। विषय पर विद्यार्थियों को चार्ट, पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देना था। प्रेजेंटेशन के बाद प्रतिभागी को प्रश्नों के उत्तर भी देने थे। सम्मेलन में 10 विद्यार्थी निजी स्कूलों से थे, जबकि आठ विद्यार्थी जिले के विभिन्न खंडों के स्कूल से थे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का चयन खंड स्तरीय प्रतियोगिता से किया गया था। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के पहले तीन विजेताओं ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। विद्यार्थियों को विज्ञान का महत्व व विषय में उनकी रूचि बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान सम्मेलन करवाया जाता है। पहले खंड इसके बाद जिला स्तर पर करवाया जाता है। प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था।
निर्णायक मंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला की पीजीटी फिजिक्स तन्नू शर्मा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी मंडी की पीजीटी केमिस्ट्री सीमा अरोड़ा, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की पीजीटी केमिस्ट्री स्मृति शर्मा को शामिल किया गया। विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन के बाद निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति संबंधी प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों की तीनों प्रस्तुतियों के लिए अंक दिए गए थे। तीनों प्रस्तुतियों के कुल अंकों के आधार पर विजेता का चयन किया गया था।

निजी स्कूल के विद्यार्थियों प्रस्तुति बेहद दमदार थी। चूंकि उन्होंने तकनीक की बात तकनीकी तरीके से समझाई थी। पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्मार्ट मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी इत्यादि के प्रयोग से प्रेजेंटेशन दी। जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रस्तुति भी अच्छी थी, लेकिन अभाव का प्रतिभा पर प्रभाव ज्यादा रहा।
प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के अर्जुन ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की अदिति जुयाल और तीसरे स्थान पर एमवीवी डीएवी स्कूल की रिशिका शर्मा रही। विभाग की आरे स प्रथम विजेता को 1200, द्वितीय विजेता को 1100 और तृतीय विजेता को 1000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञान सम्मेलन में सरकारी स्कूलों के आठ विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सम्मेलन की पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। विद्यार्थियों की कमियों पर ध्यान देकर उसे दूर किया जाएगा। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों की सांत्वना पुरस्कार दिया गया है। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें