फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने पोस्टर बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 06 Jun 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदू गर्ल्स कॉलेज में युवा रेडक्रॉस, एनएसएस इकाई व इनर व्हील क्लब जगाधरी नार्थ की ओर से जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भारत की सोच को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा। कॉलेज प्राचार्या डॉ. मोनिका खुराना ने कहा कि सभी को मिलकर न केवल सार्वजनिक स्थानों पर, बल्कि अपने घरों में भी प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। इस दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य रूही मित्तल, सरोज मित्तल, अनु गोयल ने कॉलेज को सेनेटरी वेंडिंग मशीन भेंट की। कार्यक्रम में डॉ. सोनिया शर्मा, डॉ. नीतिका त्रिवेदी, ऋतु दुआ, तनु सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें