फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्रीष्मकालीन शिविर में विद्यार्थी सीख रहे हुनर

Mon, 27 May 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। पुलिस पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियां करवाई गई, जिसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
बच्चों ने पहले दिन कुकिंग, क्रिकेट, वालीबाॅल, स्केटिंग, कंप्यूटर, आर्ट एंड क्राफ्ट व पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, नृत्य इत्यादि गतिविधियों में भाग लिया। शिविर में नर्सरी से दूसरी के बच्चों ने अंकुरित अनाज से स्वादिष्ट चाट बनाना सीखा। अन्य बच्चों ने सैंडविच बनाए। पर्सनेलिटी डेवलपमेंट सत्र में बच्चों को शिक्षाप्रद फिल्म दिखाई गई। माता-पिता से बच्चों का व्यवहार व संबंधों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा विज्ञान सत्र में बच्चों को विज्ञान का महत्व व विभिन्न प्रयोगों के बारे बताया। पहले दिन बिना आग व ईंधन के कुकिंग व पर्सनेलिटी डेवलपमेंट की क्लास रही। बच्चों ने ज्ञानवर्धक फिल्मों से अच्छी आदतें सीखीं। अध्यापिका सोनिया मखीजा, गुरप्रीत कौर, सुषमा, मोनिका, शिवानी तथा अमनप्रीत ने कुकिंग क्लास ली।
विज्ञापन

अध्यापिका श्वेता गुप्ता, राजविंद्र कौर, कीर्ति शर्मा व होशियार सिंह ने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट की क्लास ली। शिविर के दौरान बच्चों ने डांस कर खूब मस्ती की। प्राचार्य अनूप कुमार चोपड़ा ने कहा कि हर साल स्कूल में शिविर लगाया जाता है। शिविर का उद्देश्य पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों को निपुण करना है। ऐसे शिविर बच्चों के लिए जरूरी हैं। शिविर के दौरान बच्चों को खेल, पाक कला सहित अन्य गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें