फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने सीखे शेयर बाजार और समय प्रबंधन के गुर

Wed, 24 Jun 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तिलक राज चड्ढा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टीआईएमटी) में चल रहे चार-सप्ताहीय प्रमाणित कॅरियर एवं कौशल विकास कार्यक्रम एज 2के26: उड़ान के तीसरे सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक और एमबीए विद्यार्थियों को प्रबंधन, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और व्यावसायिक दक्षताओं में सशक्त बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय सप्ताह में विद्यार्थियों ने लक्ष्य निर्धारण, आत्म-प्रेरणा, प्रभावी संचार, टीम निर्माण और कॉर्पोरेट व्यवहार जैसे विषयों पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

तीसरे सप्ताह के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए दो विशेष सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में शेयर बाजार की कार्यप्रणाली, निवेश के मूल सिद्धांत और वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने समूह चर्चाओं के माध्यम से जोखिम और प्रतिफल, दीर्घकालिक निवेश के लाभ तथा वित्तीय योजना के महत्व को समझा।
इस सत्र ने उनकी विश्लेषणात्मक सोच और आर्थिक समझ को मजबूत किया। समय को मात दें और लक्ष्य प्राप्त करें विषय पर व्यावहारिक गतिविधि कराई गई। सीमित समय में कार्य पूरे करने की चुनौती के माध्यम से विद्यार्थियों को समय के प्रभावी उपयोग, प्राथमिकताओं के निर्धारण और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शैली गुप्ता ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में वित्तीय जागरूकता और समय प्रबंधन जैसे कौशल सफलता के लिए अनिवार्य हैं। आगामी सत्रों में नेतृत्व विकास, डिजिटल दक्षता और करियर नियोजन जैसे विषयों पर भी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें