फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली के बारे में जाना

Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यूथ पार्लियामेंट के दौरान बहस करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : chineni news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसद के कार्यप्रणाली से परिचित कराना एवं सामाजिक तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचार व्यक्त करने के लिए अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम के समन्वयक रोहित मंदार ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नागरिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में अमित कुमार, मोनिका गणेश और रुचिका ने विभिन्न विभागों का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि यूथ पार्लियामेंट एक उत्कृष्ट पहल है जो विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिकता और तार्किक सोच को विकसित करती है। ऐसे आयोजन न केवल संचार और विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. करणबीर सिंह, अमनदीप सिंह, ऋचा सहित पॉलिटेक्निक के अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें