संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरांवा में आयोजित युवा संसद के दौरान विद्यार्थियों को कानून बनाने व शासन चलाने की गतिविधियों की जानकारी दी गई।
युवा संसद में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अलग-अलग नेताओं की भूमिका अदा की। राधा ने अध्यक्ष व कंचन ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई। सभी बच्चों ने अपनी भूमिका का बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अक्षय कुमार और डाइट से आए राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता अमरजीत ने बच्चों की तारीफ की और हौसला अफजाई की। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय विद्यालय के राजनीतिक विज्ञान की प्रवक्ता रीना सैनी व हरिंदर पाल को दिया।