छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तीसरे सप्ताह एनएसएस, एनसीसी व वाईआरसी ईकाइयों की ओर से स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स, वाईआरसी विद्यार्थी सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में करवाया गया। डॉ. ललित कुमार, प्रो. रजनी गोयल की देखरेख में प्रतियोगिता करवाई गई। डॉ. ललित कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनआंदोलन है। प्रो. रजनी गोयल ने कहा कि जब तक सभी लोग जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, स्वच्छ हरियाणा का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। हमारी गली, मोहल्ला, क्षेत्र, गांव, शहर व जिला स्वच्छ हो इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर विचार रखे।