फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों ने गतिविधियों से बताए रैगिंग के नुकसान

Mon, 19 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखन, लोगो डिजाइनिंग, लघु फिल्म, एंटी रैगिंग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध सही है या गलत इस विषय पर वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रैगिंग के प्रति जागरूक करना और नकारात्मक परिणामों के बारे में शिक्षित करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को दिखाने का मंच प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि रैगिंग पर प्रतिबंध होना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि कई बार रैगिंग से विद्यार्थी ही अपने सहपाठियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं जो कि अन्याय का रूप ले लेता है। इसलिए एंटी रैगिंग क्लबों की स्थापना की जाती है ताकि किसी के साथ भी किसी भी प्रकार का अन्याय न होने पाए।
डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा हमारा उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल प्रदान करना है। विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग से संबंधित लघु फिल्म दिखाई गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए की छात्राएं आरती व सलोनी प्रथम, द्वितीय स्थान पर बीसीए का छात्र भविष्य व छात्रा काजल रही। तृतीय स्थान पर बीकॉम की छात्रा सिमरन और बीसीए की स्वाति रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए की छात्रा प्राची, द्वितीय स्थान पर बीकॉम की छात्रा शीतल तथा तृतीय स्थान पर बीसीए की छात्रा महक रहीं। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रद्यूमन पांडे तथा बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रुचि, द्वितीय स्थान पर बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा सलोनी तथा बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिया तथा तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा परमजीत व बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र जतिन सिंगल रहे।
नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष का छात्र पंकज तथा तृतीय स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नमिता रहीं। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सोनम, द्वितीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा परमजीत कौर तथा तृतीय स्थान पर बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा पलक रहीं।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा राशि, द्वितीय स्थान पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा भूमिका तथा तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सर्वजीत कौर रहीं। संचालन बीसीए की छात्रा महक और स्वाति ने किया। इस अवसर आरती अरोड़ा, डॉ. मनीषा, अनीता, मोहिंद्र, अमित कुमार, डॉ. अमित कपूर, डॉ. अजय रतन, अनुकृति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें