फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। छात्रवृत्ति को लेकर बुधवार को जिले के एससी बीसी वर्ग के विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व विद्यार्थी अनाजमंडी गेट पर जमा हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जताया। विद्यार्थियों ने बताया कि साल 2018 से हर साल छात्रवृत्ति जारी करने में या तो देरी की जाती है। फार्म समय से नहीं खोला जाता है। इससेा उन्हें अपनी कॉलेज की फीस भरने में देरी होती है। कॉलेज प्रशासन मजबूर होकर उन्हें खुद फीस भरने के लिए कहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि यदि सरकार ने अपनी प्रणाली नहीं सुधारी तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सरकार ने एससी ओबीसी वर्ग में इस प्रणाली में भेदभाव करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक 2019 का फंड जारी नहीं किया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनाजमंडी से जुलूस की शक्ल में विद्यार्थी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेड से आगे नहीं जाने दिया। डीसी के न होने पर नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों का ज्ञापन स्वीकार किया। विद्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें