फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिटेक्निक में आठ तक आवेदन कर सकेंगे विद्यार्थी

Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आईटीआई में ट्रेड का चयन के लिए पहुंचे विद्यार्थी। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और बहुतकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक) में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। बहुतकनीकी संस्थान में दो चरण की प्रक्रिया के बाद अब ओपन काउंसलिंग के आवेदन आठ जुलाई तक लिए जाएंगे। आईटीआई में विद्यार्थी 15 जुलाई तक अपनी पसंद की ट्रेड का चयन कर विकल्प भर सकते हैं।
जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में प्रवेश के लिए पसंदीदा ट्रेड भरने की प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रहेगी। विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर अपनी पसंद की ट्रेड भर सकते हैं। अभी तक दो दिन में कुल 2,262 विद्यार्थियों ने अपना विकल्प चुन लिया है। इस संस्थान में सबसे ज्यादा ट्रेड संचालित हैं, इस कारण विद्यार्थियों का इसके प्रति रुझान ज्यादा है।
विज्ञापन

इस बार दाखिला प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किया गया है। यही कारण है कि पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थियों को अलग से ट्रेड का चयन का विकल्प चुनना पड़ रहा है। नोडल आईटीआई में कुल 31 ट्रेड्स करवाई जाती हैं और इनकी कुल 61 यूनिट संचालित हैं। इन सभी ट्रेड्स में कुल 1348 सीटें हैं।
इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए अभी तक 2,262 ने अपनी पसंद की ट्रेड भर दी है। इस दौरान सबसे ज्यादा आवेदन इलेक्ट्रिशियन ड्यूल ट्रेड में हुए हैं। इसमें कुल 325 विद्यार्थियों ने यह ट्रेड अपनी प्राथमिकता में शामिल की। वहीं, कोपा के लिए 275 ने पसंद भरी। इसी तरह फिटर के लिए 221 और वायरमैन के लिए 169 ने आवेदन किया है।
वहीं बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के आठ जुलाई तक ओपन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। जिले के चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हथिनीकुंड में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। दो चरण की प्रक्रिया के बाद 118 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। इस संस्थान में कुल 480 सीटें हैं और 362 सीटें अभी खाली हैं। ओपन काउंसलिंग से यह भरी जाएंगी। पंजीकरण से वंचित रह गए विद्यार्थी आठ जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में 10 को जारी होगी वरीयता सूची
जिले के तमाम राजकीय व एडेड यूजी कॉलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिले के पांच राजकीय और सात एडेड कॉलेज में दाखिले के लिए दस जुलाई को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। 11 से 15 जुलाई तक पहले चरण के लिए दाखिला प्रक्रिया चलेगी। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच के साथ फीस जमा की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की अंतिम सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। 18 से 22 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे और फीस जमा होगी। 23 जुलाई को पोर्टल पर रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी और तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें