फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में 170 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 06 Jul 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शिविर में रक्तदाता का हौसला बढ़ाते मुख्यातिथि व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 170 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि नेपाल राणा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जो मानव सेवा के रूप में दिखाई दे। रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और मानव एकता का संदेश भी देता है। निरंकारी सत्संग भवन के मुखी पवन ग्रोवर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें