फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों और पंजाबी शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 08 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बेहतर अंक लेने वाले विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए। स्वयं - फोटो : katra news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन के एसएनवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित पंजाबी विद्यार्थी व अध्यापक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सतबीर सिंह नागी ने शिरकत की। वहीं गुरबीर सिंह तलाकौर (उपाध्यक्ष हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

समारोह में जिले की आठवीं 10वीं व 12वीं कक्षा के पंजाबी विषय में 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों व सभी पंजाबी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। राज्य कमेटी मेंबर लखबीर सिंह ने मांग की कि पंजाबी भाषा को हरियाणा में तीसरी कक्षा से लागू किया जाए तथा रिक्त पदों पर पंजाबी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए व ट्रांसफर ड्राइव में सभी स्कूलों में पंजाबी विषय के पद को खोला जाए। इस अवसर पर जिला प्रधान इंद्रवीर सिंह, बलजीत कौर, रजनी कालरा, निधि रानी, कुलदीप कौर, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें