बिलासपुर। पेपर देकर घर लौट रहे छात्र पर चार युवक डंडों से हमला कर चांदी का कड़ा व नकदी छीन फरार हो गए। पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया। गांव ताहरपुर के सक्षम ने बताया कि पेपर देकर वह बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही शाहपुर के समीप पहुंचा तो दो बाइक पर चार नकाबपोश युवक आए और उसे रोक लिया। चारों ने गाली-गलौज कर उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास लोग एकत्रित हुए तो चारों युवक फरार हो गए।
आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके हाथ से चांदी का कड़ा व जेब से आठ सौ रुपये भी निकाल ले गए। सक्षम ने बताया कि मारपीट में एक युवक के मुंह से कपड़ा हट जाने पर उसने उसे पहचान लिया। पुलिस ने सक्षम की शिकायत पर चंदाखेड़ी के नीशु व अन्य तीन पर केस दर्ज कर लिया।