गांव अराइयांवाला में पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। रात सूचना के आधार पर पुलिस ने अराइयांवाला पेट्रोल पंप के पास से शव को कब्जे में लिया था। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कई वर्षों से आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था और लोगों से खाना मांग कर खाता था।