फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कान का पर्दा फटने के बाद छात्र का स्कूल से नाम काटने की तैयारी

Thu, 06 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी के कलश की पूजा-अर्चना करते कृ​षि मंत्री, म
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र कृष्णा शर्मा के साथ मारपीट और कान का पर्दा फटने के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। जिस छात्र के कान में चोट लगने का आरोप है, उसी छात्र का नाम स्कूल से काटने की बात सामने आने पर परिजनों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही छात्र का मेडिकल कराया गया है। कृष्णा की मां नेहा शर्मा का आरोप है कि स्कूल की ओर से कहा जा रहा है कि यदि कोई छात्र लगातार सात दिन तक गैरहाजिर रहता है तो उसका नाम काट दिया जाता है। इसलिए वह स्कूल में मेडिकल दे नहीं तो उसका नाम काट दिया जाएगा। घटना के बाद से उनका बेटा मानसिक और शारीरिक परेशानी से गुजर रहा है। ऐसे में यदि उसका नाम स्कूल से काट दिया गया तो उसकी पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी। नेहा शर्मा ने बताया कि वह लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के पास जा रही हैं।
मंगलवार को वह जिला बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन वहां से उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया कि पहले थाने में एफआईआर दर्ज करवाएं। एफआईआर के बाद ही समिति अपनी कार्रवाई कर सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद ही छात्र का मेडिकल कराया जाना चाहिए था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी मेडिकल नहीं हुआ। बुधवार दोपहर करीब एक बजे थाने से फोन आया कि कृष्णा का मेडिकल करवाना है। वह करीब डेढ़ बजे अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन थाने से कोई पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। वह बुधवार को पुलिस अधीक्षक से भी मिलीं। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि नेहा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनका बेटा कृष्णा गत वीरवार सुबह करीब दस मिनट देरी से स्कूल पहुंचा था। इस पर प्रधानाचार्य ने उसे मैदान की सफाई और कूड़ा उठाने के लिए कहा। छात्र के मना करने पर उन्होंने उसके दोनों कानों पर थप्पड़ मारे गए, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। हालांकि प्रधानाचार्य ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें