फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने तमिलनाडु सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को तमिलनाडु सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला संयोजक देवांग छाबड़ा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा पर अध्यापिका द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाब बनाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके बाद छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। देवांग छाबड़ा ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने दोषियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद विद्यार्थी परिषद ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिषद सरकार से छात्रा के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान नितिश, मोहित, नंदनी, कबीर, सीताराम केसरी, प्रियंका, रेणु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें