फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिख सम्मेलन की सफलता के लिए बनाई रणनीति

Tue, 20 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। करनाल में आठ सितंबर को आयोजित होने जा रहे हरियाणा सिख सम्मेलन को लेकर सोमवार को सिख समाज के लोगों की बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माॅडल टाउन में हुई। जिसमें हरियाणा के सिखों की एकता व राजनीतिक और सामाजिक हस्ती के लिए आयोजित होने जा रहे इस सिख महा सम्मेलन को कामयाब करने के लिए विचार किया गया।

हरियाणा सिख एकता दल की और से यमुनानगर पहुंचे जगदीप सिंह औलख, सुखविंद्र सिंह जबर, सुरेंद्र पाल सिंह रामगढ़िया, नवदीप सिंह जलबेरा, गुरतेज सिंह खालसा, अमरजीत सिंह मोहड़ी, अमृत सिंह बुग्गा ने सिख प्रतिनिधियों को बताया कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मीटिंग हो चुकी है। प्रदेश के सिख समाज में इस सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन

सम्मेलन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्त दमदमा साहेब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त केसगढ़ साहेब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह को निमंत्रण दिया जा चुका है। वहीं तख्त श्री हजूर साहेब व तख्त पटना साहिब के जत्थेदारों को भी शीघ्र मिलकर आयोजन में शामिल होने की अर्ज की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सिख धर्म के पांच तख्त साहिब के जत्थेदारों के अलावा संत महापुरुषों व प्रमुख सिख हस्तियों को भी इस सम्मेलन में प्रदेश के सिख समाज का मार्गदर्शन करने के लिए बुलाया गया है। पंथ प्रसिद्ध ढाडी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह लांड्रा वाले व भाई सुखप्रीत सिंह उधोके भी सम्मेलन में हरियाणा के सिखों के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करेंगे।
विभिन्न संत महापुरुषों द्वारा प्रदेश भर से लाखों की तादाद में आ रही सिख संगत के लिए लंगर की भरपूर व्यवस्था की जाएगी। बैठक में जिले से सर्वजीत सिंह बत्रा, परमजीत सिंह बब्बू, सतविंद्र सिंह चावला, जसप्रीत सिंह बड़ौली, नरेंद्र सिंह मंधार, नरेंद्र सिंह, हरदीप सिंह महलांवाली ने कहा कि यमुनानगर जिले का सिख समाज पूरे जी जान से इस अभियान व आठ सितंबर को होने जा रहे सिख सम्मेलन को कामयाब करेगा। यमुनानगर से हजारों की संख्या में संगत करनाल सम्मेलन में शामिल होगी।



ये हैं मांगें
हरियाणा में 15-20 विधानसभा सीटों में सिख बड़ी गिनती में हैं, आने वाले विधानसभा चुनावों में यहाँ से सिख उम्मीदवार उतारे जायीं। अगर कोई सीट रिजर्व हो तो वहां रिजर्व सिख जैसे मजहबी, रविदासिया, सिकलीगर आदि को टिकट दी जाए। अगली लोकसभा में सिख समुदाय के दो प्रतिनिधियों को टिकट मिले व राज्यसभा में भी हरियाणा के सिख समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा प्राप्त है, लेकिन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पंजाबी के टीचर नहीं हैं। पंजाबी टीचर भर्ती का रिजल्ट निकाला जाए। जिन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पंजाबी टीचर नहीं हैं वहां पोस्ट दी जाए। पंजाबी साहित्य अकादमी को पहले की तरह स्वतंत्र प्रभार दिया जाए ताकि पंजाबी भाषा के विकास के कार्य हो सकें।
सोशल मीडिया पर सिख धर्म, गुरु साहिबान, सिख कौम के बारे गलत प्रचार करने व सिखों को टारगेट बनाकर व गलत शब्द इस्तेमाल कर हमला करने पर सख्त कार्रवाई करने के लिए हर जिले में एसआईटी का गठन किया जाए। राज्य में अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया जाए। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में हरियाणा के सिखों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन

सिख आबादी वाले सभी जिलों में सिख कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए सरकारी स्थान व अन्य जातियों को दी गई ग्रांट की तर्ज पर ग्रांट दी जाए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव अति शीघ्र करवाए जाएं व चुनाव से पहले नये वोट बनवाने व पुरानी वोटर सूची को ठीक करने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें