फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल की बनाई रणनीति

Sun, 06 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्व कर्मचारी संघ एवं सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन यमुनानगर (सीटू) के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लेबर कोड रद्द करवाने को लेकर नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक का नेतृत्व जापान सिंह ने किया। इस दौरान कविता ने कहा कि सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन संबंधित यूनियन आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा, आशा वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी, वन विभाग, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, रोडवेज यूनियन हड़ताल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि लेबर कोड में काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 करने, न्यूनतम वेतन के बजाय प्रति दिन व घंटे के हिसाब से तय करने का प्रावधान किया गया है। इसका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें