फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रादौर में फॉगिंग नहीं कराने पर लोगों ने जताई नाराजगी

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। बारिश के मौसम में मच्छरों की भरमार हो गई है। वहीं अभी तक नगर पालिका की ओर से शहर के लोगों को मच्छरों से बचाने के लिए फॉगिंग अभियान नहीं चलाया गया है। जिस कारण शहर के लोगों में नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।
शहर निवासी संदीप कुमार, रामकुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, शेर सिंह, शमशेर सिंह ने बताया कि मानसून की बारिश के चलते शहर में मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छरों के कारण शहर में मलेरिया व अन्य बीमारियां फैलती हैं। जिससे आम आदमी प्रभावित होता है। अभी तक नगर पालिका की ओर से फॉगिंग अभियान शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है वहीं लोगों को मच्छर जनित बीमारियां फैलने का खतरा सता रहा है। शहर के लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से जल्द से जल्द शहर में फॉगिंग करवाने जाने की मांग की है। इस बारे में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही कर्मचारियों की टीमें उतारकर शहर में फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें