यमुनानगर। एसटीएफ गुरुग्राम ने यमुनानगर के पुराना सहारनपुर रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक रिवाल्वर बरामद किया गया। युवक के खिलाफ थाना सदर यमुनानगर में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है।एसटीएफ टीम आरोपी को अपने साथ ले गई।
एसटीएफ गुरुग्राम में तैनात एसआई रोहन ने सदर थाना यमुनानगर में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी टीम के साथ अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। पुराना सहारनपुर रोड पर मुंडौली गांव के पास कलानौर की ओर से एक आरोपी आता दिखाई दिया। टीम ने युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम सचिन शर्मा उर्फ गोलू बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास बैग से पुलिस को एक देशी पिस्तौल मिली। जिसकी मैग्जीन में छह रौंद थे। साथ ही एक रिवाल्वर और पांच रौंद भी बरामद किए गए। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर थाना सदर यमुनानगर पहुंची। जहां पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसटीएफ की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है। एसएचओ सदर थाना यमुनानगर दलबीर सिंह ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। टीम आरोपी को अपने साथ ले गई है।