फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिंथेटिक ट्रैक की ओर बढ़े कदम, निर्माण को मिले 7.87 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इसी साल उनके लिए सरकारी स्तर पर तेजली खेल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक तैयार हो जाएगा। इसके लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से ट्रैक की मंजूरी के डेढ़ साल बाद स्थानीय कार्यालय को 7.87 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी से टेंडर कर काम कराया जाएगा। बता दें कि यह सिंथेटिक ट्रैक वर्ष-2021 का मंजूर है, जो चार सौ मीटर का आठ लेन का प्रस्तावित है। इसमें लंबी कूद, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो आदि के मैदान भी होंगे। इसकी तैयार ड्राइंग पर स्वीकृति पर निर्माण के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के जिला कार्यालय की ओर से मुख्यालय को करीब नौ करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी। जिस पर अब मुख्यालय से जिला कार्यालय को 7.87 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिस पर विभाग के स्थानीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी से टेंडर कर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कराएंगे।
विज्ञापन


तेजली खेल परिसर में रोज अभ्यास के लिए एथलेटिक्स के करीब 350 खिलाड़ी आते हैं। इनमें कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। इसके बाद भी दशकों पुराना खस्ताहाल मैदान व ट्रैक है। जहां सतह उबड़-खाबड़ या उस पर आधे फीट तक घास है। जिन पर दौड़ व अन्य खेलों के अभ्यास करते समय खिलाड़ियों को फिसलकर गिरने व चोटिल होने डर रहता है। इस तरह कई खिलाड़ी चोटिल भी हो चुके हैं। उनकी मानें तो सिंथेटिक ट्रैक न होने से अभ्यास से लेकर विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन पर असर पड़ता है, क्योंकि सभी प्रतियोगिताएं सिंथेटिक ट्रैक पर ही होती हैं। जिस पर अभ्यास का अनुभव न होने से वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते।

सिंथेटिक ट्रैक के लिए विभाग से 7.87 करोड़ की राशि जारी की गई है। इस पर पीडब्ल्यूडी से टेंडर कर निर्माण कार्य कराएंगे। उम्मीद है कि इसी वर्ष यह सौगात खिलाड़ियों को दी जाए।-
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र पाल गुप्ता, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें