घायल को अस्पताल में ले जाते युवक। स्वयं
- फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती बालिका व परिजन। संवाद
यमुनानगर। दमकल केंद्र यमुनानगर में कार्यरत गुलशन भारद्वाज नेसड़क किनारे पड़े घायल को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। समय रहते उपचार मिलने से युवक की हालत में अब पहले से सुधार है। गुलशन भारद्वाज ने बताया कि गांव उधमगढ़ के अड्डे पर सड़क के बीच में करीब 20 साल का युवक औंधे मुंह बेहोश पड़ा था। पास ही लगभग 20-25 लोग खड़े थे। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई व्यक्ति उस युवक को उनके पीछे पकड़ कर बाइक पर बैठ जाए, लेकिन कोई भी राजी नहीं हुआ। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कार रोकी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। संवाद