फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व : शारदा

विज्ञापन
प्रवचन करते आचार्य। आयोजक - फोटो : Self
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में चल रही कार्तिक महात्म्य कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह छह से सात बजे तक चली कथा में आचार्य शारदा मिश्रा ने दीपदान, तुलसी पूजा और आंवले के वृक्ष के नीचे दीप जलाने के धार्मिक महत्व के बारे में बताया।
आचार्य मिश्रा ने कहा कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु के समक्ष घी का दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। उन्होंने बताया कि तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है।
विज्ञापन

कार्तिक मास में प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करने और शाम के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को आंवले के वृक्ष के नीचे दीपदान करने की परंपरा के बारे में भी बताया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।
विज्ञापन

कार्तिक मास में वृक्ष के नीचे दीप जलाने, पूजा करने और भोजन करने से विशेष पुण्य मिलता है। आंवला नवमी पर किया जाने वाला पूजन भी अक्षय पुण्य देने वाला माना गया है। कथा के दौरान मंदिर परिसर में तुलसी-शालिग्राम और हरि नाम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ धार्मिक परंपराओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्तिक मास में प्रत्येक व्यक्ति को घर और मंदिर में दीपदान करने के साथ तुलसी की नियमित सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें