फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसपी ने बच्चों, बुजुर्गों व जवानों संग मनाई दिवाली

Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पुलिस नाके पर तैनात जवानों को उपहार भेंट करते एसपी कमलदीप गोयल। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी कमलदीप गोयल ने दिवाली पर्व अपने परिवार के साथ सबसे पहले छछरौली स्थित बालकुंज में मनाया। यहां उन्होंने अनाथ बच्चों संग दीपावली की खुशियां साझा की। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें मिठाई, फल, चॉकलेट व उपहार दिए।
एसपी ने बच्चों को प्रेरणादायक बातें कहीं। उन्हें ईमानदारी, परिश्रम व शिक्षा का महत्व समझाया। एसपी ने परिवार सहित जगाधरी स्थित वृद्ध आश्रम का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाई। उनसे जीवन के अनुभवों को सुना। बुजुर्गों ने एसपी को आशीर्वाद दिया और उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जिले के विभिन्न पुलिस नाकों का दौरा किया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई, दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनके समर्पण की सराहना की। एसपी ने कहा कि हम जब घरों में त्योहार मना रहे होते हैं, तब ये जवान बाहर खड़े रहकर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनका मनोबल बढ़ाएं और उन्हें ये एहसास कराएं कि वे अकेले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें