फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों ने साहस, अनुशासन के साथ की देशसेवा : राणा

Wed, 24 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहीदी दिवस समारोह में मौजूद बलिदानियों के परिवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन डीएवी गर्ल्स कॉलेज हुआ। कार्यक्रम में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत से सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल हुए। मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सैनिकों ने साहस, सम्मान और अनुशासन के साथ देश की सेवा की है।
उन्होंने कहा कि आज हम 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम के नायक राव तुलाराम की याद में हरियाणा वीर शहीदी दिवस भी मना रहे हैं। राव तुलाराम 1857 के भारतीय विद्रोह में एक प्रमुख व्यक्ति थे, जो हरियाणा के रेवाड़ी रियासत से थे। हरियाणा की धरती हमेशा से वीरों की भूमि रही है चाहे 1857 की क्रांति हो चाहे कारगिल का युद्ध या फिर देश के भीतर चुनौतियां, हरियाणा के रण बांकुरों ने हमेशा आगे बढ़ कर देश की सेवा की है।
विज्ञापन

हमारे सैनिक और अर्ध सैनिक बलों के जवान न सिर्फ सीमाओं पर लड़ते हैं बल्कि आपदाओं, आतंकी हमलों और अन्य संकट के समय देशवासियों के लिए ढाल बनकर खड़े रहते हैं। हरियाणा सरकार ने 27 दिसंबर 2016 को भूतपूर्व, सेवारत सैनिकों व अर्धसैनिक बलों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की स्थापना की है।
सरकार द्वारा युद्ध में बलिदान होने की स्थिति में सशस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलों के कर्मियों के लिए अनुग्रह राशि 23 फरवरी 2024 से 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गई है। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा युद्ध में शहीद होने की स्थिति में अग्निवीरों के लिए अनुग्रह राशि एक करोड़ रुपये की राशि की गई है।
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून के कैडेट्स को दी जाने वाली छात्रवृत्ति को प्रति छात्र 35,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। हरियाणा सरकार ने शहीद परिवारों के बच्चों को 6वीं से 12वीं कक्षा तक 60,000 रुपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति देने की पहल की है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों को क्रमश: 72,000 रुपये और 96,000 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के किरकी (पुणे) और मोहाली में पैराप्लेजिक व टेट्राप्लेजिक मरीजों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1,00,000 रुपये से बढ़ाकर 1,50,000 रुपये कर दिया गया है। इस अवसर पर सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेन्द्र कुमार, महानिदेशक संजय जून, डीसी पार्थ गुप्ता, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, विग कमांडर संजय कुमार रॉय, कर्नल अजय शेरोन, कर्नल ओपी शर्मा, मेजर नीरज शर्मा मौजूद रहे।

शहीदी दिवस समारोह में मौजूद बलिदानियों के परिवार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें