फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के लिए समाज सेवा सर्वोपरि : ज्ञानचंद

Mon, 25 Nov 2024 06:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेते संघ के सदस्य। संघ
विज्ञापन
जगाधरी। चंद्रशेखर शाखा सेक्टर 17 की ओर से रविवार को 28वां वार्षिकोत्सव मनाया। इसमें एडवोकेट ज्ञानचंद वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्हाेंने कहा कि संघ देश और समाज हित में कार्य कर रहा है। 99 साल से निस्वार्थ भाव से सेवा के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

नगर कार्यवाह अनुज गर्ग और शाखा कार्यवाह सुनील जैरथ ने बताया कि वर्ष 1996 में चंद्रशेखर शाखा शुरुआत की गई। शाखा में 100 से ज्यादा स्वयंसेवक जुडे हुए है। जो हिंदू समाज को संगठित करने व निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे हुए है। सप्ताह में एक दिन पार्क में सफाई अभियान चलाया जाता है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर महीने सहभोज का आयोजन किया जाता है।
सह जिला कार्यवाह भूपेश ने कहा कि लोगों को संगठित करने व उनमें एकता के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से वर्ष 1925 में स्वयं सेवक संघ की स्थापना की गई। संघ में शाखा के जरिए व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है। जो समाज की भलाई के लिए कार्य करते है। संघ की ओर से पंच परिवर्तन चलाए जा रहे है। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवन शैली, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें