फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तस्करों ने जंगल से काटे खैर के आठ पेड़

Fri, 01 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। सादिकपुर गांव में वन विभाग के जंगल से तस्करों ने खैर के आठ पेड़ काट लिए। तस्करों ने लकड़ी भी जंगल से गोहर तक पहुंचा भी दी थी। वाहन में लादने से पहले ही इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो तस्कर लकड़ी छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने खैर की लकड़ी के 59 टुकड़े अपने कब्जे में लेकर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरु की है। पुलिस को दी शिकायत में वन राजिक अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि 20 जुलाई की सुबह चार बजे वन विभाग के कर्मचारियों को जंगल में आवाजें सुनाई दी। कर्मचारियों ने वहां जाकर देखा तो 5-6 लोग कंधे पर आरी पत्ती उठाकर भागते हुए नजर आए।
इस सूचना पर वन राजिक अधिकारी व अन्य कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर जांच की। जांच में जंगल से खैर के आठ पेड़ कटे हुए पाए गए। पड़ताल करने पर जंगल से डेढ़ एकड़ दूरी पर एक खेत के पास खैर के हुकड़े मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें