फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ग्राम स्मैक के साथ तस्कर काबू

विज्ञापन
सीआईए टू की टीम द्वारा पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
शहर के फव्वारा चौक के नजदीक से सीआईए टू की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दस ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी यूपी से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और यहां युवाओं को बेचता था।
विज्ञापन

सीआईए-2 इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फव्वारा चौक से एक युवक नशीले पदार्थ के साथ निकलेगा। सूचना पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार लालर, सुखदेव सिंह, सोहन, आजाद की टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के कुछ देर बाद एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे टीम ने रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से दस ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान शांति कॉलोनी निवासी अजय के नाम से हुई। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवाओं में बेचता था नशीले पदार्थ : इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे की तस्करी करता था और युवाओं को नशा बेचता था। आरोपी से जो स्मैक बरामद हुई है। आरोपी यूपी से नशीले पदार्थ की यहां तस्करी करता था। आरोपी से बरामद की गई स्मैक की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें