फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नवरात्र में छोटे दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद

Sun, 11 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दुकान पर देवी मां के लिए वस्त्र पसंद करती महिला। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नवरात्र के लिए बाजार में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रद्धालु पूजा सामग्री, फूल, नारियल, चुनरी और माता के शृंगार का सामान खरीदने में जुटे हैं। छोटे दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों की नजर अब ग्राहकों पर टिकी है।
शहर के दुकानदार सुनील हरजाई, राजपाल, कमलेश, बीरसिंह, राहुल अग्रवाल और विवेक का कहना है कि नवरात्र को देखते हुए दुकानों पर पहले ही सामान का स्टॉक पूरा कर लिया गया था। इस बार माता के शृंगार के लिए सुंदर आभूषणों के साथ अलग-अलग डिजाइन और रंगों के वस्त्र भी मंगवाए गए हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से शुरू होकर दो हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

श्रद्धालु अपनी पसंद और बजट के अनुसार माता की मूर्तियों के लिए वस्त्र खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान खरीदारी बढ़ने से छोटे कारोबारियों को भी फायदा होगा। त्योहार के लिए सामान खरीदने में पहले से पूंजी लगाने वाले दुकानदार अब बिक्री के जरिये लागत निकालने और कमाई बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं।
अमादलपुर मंदिर के आचार्य त्रिलोक महाराज ने बताया कि शारदीय नवरात्र का शुभारंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं और उनके कष्ट दूर करती हैं। प्रतिपदा से नवमी तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ पूजा-पाठ, भजन और कीर्तन किए जाते हैं। नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि मन की शांति, सकारात्मक ऊर्जा और उल्लास का प्रतीक भी माना जाता है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां की गई हैं। विशेष आरती और पूजा की व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाओं में उत्साह
नवरात्र में व्रत रखने वाली महिलाओं ने भी पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामकली, सुमन, जीतो, संगीता, रजनेश बाला, सीमा, बबली आदि महिलाओं का कहना है कि वे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। व्रत के दौरान फलाहार और पूजा सामग्री की व्यवस्था पहले से की जा रही है। कई महिलाएं घर में घटस्थापना कर नियमित पूजा करेंगी और मंदिरों में जाकर माता की आरती में शामिल होंगी। महिलाओं के अनुसार नवरात्र उनके लिए आस्था, संयम और परिवार के साथ धार्मिक परंपराएं निभाने का अवसर है।

दुकान पर देवी मां के लिए वस्त्र पसंद करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें