फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वेबक्रेज प्रतियोगिता में एसजेपीपी का वीरेंद्र प्रथम

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। टेक वॉरियर्स क्लब की ओर से दो दिवसीय टेक स्फीयर उत्सव करवाया गया है। आयोजन तिलकराज चड्ढा प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान में हुआ। वेबक्रेज प्रतियोगिता में एसजेपीपी दामला के वीरेंद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीआईएमटी की लविशा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
उत्सव में जगाधरी के महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, एमएलएन कॉलेज, सेठ जय प्रकाश पाॅलिटेक्निक कॉलेज दामला, जेएमआईटी, जेएमआईईटीआई, हिंदू गर्ल्स कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, डीएवी गर्ल्स कॉलेज, गुरु नानक खालसा काॅलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में तकनीकी और गैर-तकनीकी प्रतियोगिताएं करवाई गई। टीआईएमटी कॉलेज निदेशक डॉ. विकास दरियाल ने कहा टेकस्फीयर प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि नवाचार व सीखने का उत्सव है।
विज्ञापन

चेकमेट चैलेंज में जीएनके कॉलेज के प्रतीक ने पहला स्थान प्राप्त किया और एमएआईएमटी के अमिश भाटिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्पीकस्मार्ट इवेंट में टीआईएमटी की जैस्मीन कौर प्रथम और टीआईएमटी की मुस्कान द्वितीय रही। आर्टफ्यूजन में टीआईएमटी के कमलदीप व प्रभकिरपा प्रथम रहे। जीएनके की कनिका और गुंजन दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

डिजाइन स्प्रिंट प्रतियोगिता में टीएमआईटी की वंशिका बाथला ने पहला और गुरु नानक खालसा काॅलेज की तान्या गंभीर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बगस्मैश प्रतियोगिता में टीआईएमटी के केतन पुनैर ने पहला और सिद्धार्थ थापर ने दूसरा स्थान पाया। एडिट एक्सप्रेस (डॉक्यूमेंट्री) प्रतियोगिता में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की ध्रुवी और साक्षी प्रथम रहीं। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की साक्षी और नंदिनी और टीआईएमटी के रमन और अर्शिता संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें