फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में छह दुकानें जलीं

विज्ञापन
आग पर बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे स्थित शुगर मिल के पास बनी एक दुकान में शनिवार तड़के आग लग गई। देखते ही देखते ही दुकान ने एक के बाद एक पांच दुकानों को चपेट में ले लिया। हादसा तड़के पांच बजे हुआ। दमकल विभाग के कर्मचारियोें ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड मे छह दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
एक दुकान के मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उसके पास कॉल आई कि उसकी दुकान से धुआं उठ रहा है। इस पर वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। यहां पहुंचकर पाया कि उसकी दुकान के अलावा साथ की दुकानों से भी धुआं उठ रहा है। इस पर उन्होंने पड़ोसी दुकान मालिक गुरविंद्र, ऋषिपाल, सुखविंद्र सूचना दी। पुलिस और दमकल को लोगों ने फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक दुकानों में रखा स्पेयर पार्ट का सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुकानों के आसपास लकड़ियां पड़ी थी, जिस कारण आग भड़कती गई। दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अभी तक यही सामने आया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। शुक्रवार रात हवा तेज थी, चिंगारी से आग लगी और हवा के कारण भड़क गई। हादसे में करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें