गांव चुहड़पुर कला स्थित फर्नीचर शोरूम से छह लाख रुपये चोरी हो गए। शोरूम संचालक ने एक युवक पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव किशनपुरा निवासी इलम चंद ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव चुहड़पुर कला में फर्नीचर का शोरूम है। वह शोरूम बंद करके किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो शोरूम के गल्ले से छह लाख रुपये गायब मिले। जांच के दौरान उसे पता चला कि यह रुपये जॉनी उर्फ जीवन में चोरी किए हैं। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।