फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: टावरों से बिजली के तार और दुकान से हजारों का सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने तीन टावरों से बिजली के तार और दुकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अंबाला के बराड़ा निवासी ज्ञानचंद जैन की जैन ब्रदर्स बराड़ा के नाम से फर्म है। उनकी फर्म के पास बिजली निगम का पास 220 केवी सब स्टेशन बकाना से 66 केवी सब स्टेशन सेक्टर 16 जगाधरी तक लाइन बनाने का ठेका है। इस लाइन पर टावर लगाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लाइन खींची नहीं होने से करंट नहीं छोड़ा गया था। फर्म का कर्मचारी नीरज लाइन चेक कर रहा था। जब वह लाइन चेक करते हुए गांव सुढल में पहुंचा तो तीन टावरों से एल्युमिनियम की तारें चोरी की गई थी। इस संबंध में फर्क पुर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

उधर, पृृथ्वी नगर कालोनी निवासी दविंद्र कुमार की माॅर्डन कालोनी में दुकान है। सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो उनकी दुकान से एसी के दस कंप्रेसर, पांच एलईडी टीवी और करीब 50 किलो कापर पाइप गायब मिला। दुकान का ताला तोड़कर यह चोरी की गई थी। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें