फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डीजे बजाने के विवाद में मारपीट, छह घायल

Tue, 12 Nov 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। आजाद नगर में जन्मदिन समारोह में डीजे बजाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोसी के घर पर पथराव करने के साथ रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में चाचा-भतीजा समेत छह लोग घायल हो गई। शहर पुलिस ने दो भाइयों व उनके माता-पिता पर केस दर्ज किया है।

शिकायत में आजाद नगर निवासी तरुण तलवार ने बताया कि उसके चाचा रविंद्र कुमार उर्फ सोनू व राजीव गली नंबर तीन आजाद नगर में रहते है। नौ नवंबर को उसके चाचा के बेटे चार वर्षीय मितांश का जन्मदिन था। वह परिवार के साथ जन्मदिन समारोह में उनके घर आया था। रात को डीजे का कार्यक्रम था। उनके एक पड़ोसी सुदर्शन की तबीयत खराब थी।
विज्ञापन

करीब सवा दस बजे सुदर्शन के कहने पर उन्होंने डीजे की आवाज कम कर दी और साढ़े दस बजे डीजे बंद कर दिया। इसके बाद वह घर में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी उ कॉलोनी के ही आशू भोला, उसका भाई विशाल भोला, पिता कुलदीप व मां किरण बाला आए और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन

जब वह,अपने चाचा रविंद्र व राजीव व पिता दीपक के साथ बाहर आया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव में आई उशगुन व चंचल से भी मारपीट की। ईंटें लगने से उसके चाचा रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में उसे, उसके दोनों चाचा, पिता व अन्य परिवार सदस्यों को भी चोटें आईं। शहर पुलिस ने दोनों भाइयों, उनके पिता व मां पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें