फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिलासपुर में छह शिकायतों का किया निस्तारण

Wed, 18 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एसडीएम कार्यालय में लगाए गए समाधान शिविर में मंगलवार को परिवार पहचान-पत्र, बिजली, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित छह शिकायतें पहुंचीं। सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि मिनी सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर रोजाना लगाया जा रहा है। शिविर में नागरिकों की परिवार पहचान-पत्र, बिजली, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर में बीडीपीओ बिलासपुर कार्तिक चौहान, साढौरा के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह, बिजली विभाग के एसडीओ राम कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें