फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सात राइस मिलों में हुए धान घोटाले की जांच के लिए एसआईटी गठित

Sun, 23 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सात राइस मिलों में हुए घोटाले में पुलिस अभी तक कोई नया खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस ने आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगल व उनकी पत्नी रितिका सिंगला को पकड़ पाई है और न ही यह खुलासा हो पाया कि राइस मिलों से धान की लाखों बोरियां आखिरकार कहां गई। मामले की जांच के लिए एसपी कमलदीप गोयल ने शनिवार को एसआईटी गठित कर दी।
यह एसआईटी डीएसपी रजत गुलिया के नेतृत्व में बनाई गई है। इस कमेटी में डीएसपी के साथ सीआईए-वन इंचार्ज राजकुमार व संबंधित थाना के एसचओ शामिल किए गए हैं। अब यह एसआईटी पर निर्भर करता है कि वह घोटाले से पर्दा कितने दिनों में उठाती है और इस पूरे खेल में राइस मिलर के अलावा कौन-कौन से अधिकारी मलाई खा रहे थे। वहीं राइस मिलों में हो रही धान की फिजिकल वेरिफिकेशन भी अब पुलिस की मौजूदगी में ही होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राइस मिलर संदीप सिंह की प्रतापनगर स्थित राइस मिलों में 13 नवंबर को धान का बड़ा घोटाला पकड़ा गया था। इससे पहले रणजीतपुर मंडी में एक और बड़ा घोटाला करने की तैयारी हो रही थी। रणजीतपुर मंडी में 11 नवंबर की रात 12 से अधिक ट्रकों में धान भर कर लाया गया था। बोरियों में लाया गया यह धान मंडी में बेचने की तैयारी हो रही थी। अगले ही दिन इस धान की बोली कराने की योजना बन रही थी।
विज्ञापन

परंतु उसी दिन प्रतापनगर की चार राइस मिलों में करोड़ों रुपये का धान पकड़ा गया। जिस कारण रणजीतपुर मंडी में लाए गए धान की बोली करवाई नहीं जा सकी। से धान की हजारों बोरियां रणजीतपुर मंडी में ही तिरपाल के नीचे रखी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह धान राइस मिलर संदीप सिंगला का ही था। धान घोटाला होने के बाद संदीप सिंगला पकड़ से बाहर है। इसलिए उनकी तरफ से कोई भी इस धान पर अपना हक जताने के लिए सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें