फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सलाखों के पीछे बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

Sun, 10 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जेल परिसर में महिलाओं के लिए लगाए गया पंडाल। संवाद - फोटो : राजेपुर के चित्रकूट में डिप पर बह रहे बाढ़ क पानी के बीच से निकलते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला जेल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए राखी, मिठाई और अन्य प्रबंध किए थे। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक राखी बांधने का सिलसिला चला।
सुबह से ही बंदियों से मिलने का कार्यक्रम शुरू हो गया था। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए कई शिफ्टों में व्यवस्था की थी, ताकि भारी भीड़ को संभाला जा सके। जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए राखी, मिठाई, नारियल, रक्षासूत्र और तिलक का प्रबंध किया था। महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों के लिए सजाई हुई थालियां बनाई थीं, जिनमें राखी और तिलक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक जेल विशाल छिब्बर ने बताया कि महानिदेशक कारागार के निर्देशों की अनुपालना में जिला जेल पर रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोई भी भाई-बहन जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाने से वंचित न रहे। इसका विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय पुलिस ने व्यवस्था में सहयोग दिया। जिन महिला बंदियों के भाई किसी कारणवश राखी बंधवाने जेल पर नहीं आ सके। इस अवसर पर मुलाकात एवं सुरक्षा व्यवस्था का विशेष प्रबंध किया गया और सीसीटीवी की सर्विलांस एवं जेल सुरक्षा की कड़ी निगरानी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें